नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घण्टे का एक कोर्स है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने कहा कि कोर्स का लाभ उठाने के लिये इच्छुक अभ्यर्थी आना आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि दोनों कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे तथा कोर्स करने के उपरांत रोजगार प्राप्त करने के लिये अभ्यर्थी सक्षम बन जाएंगे और उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों कोर्स के लिये 30-30 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
