Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन बाईपास सुरंग के लिए हैक्सा कंपनी के नाम खुली बिड
    सिरमौर

    नाहन बाईपास सुरंग के लिए हैक्सा कंपनी के नाम खुली बिड

    By Himachal VartaAugust 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):  – शिमला-कालका फोरलेन के बंद हो जाने के बाद नाहन-कुम्हारहट्टी एनएच 907ए का महत्त्व साबित हो गया है, मगर इस 907ए एनएच की एनएच-72 के साथ कनेक्टिविटी में नाहन शहर सबसे बड़ी बाधा बन गया है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा जहां बनोग से कुम्हारहट्टी तक एनएच के सुधारीकरण को लेकर बड़ा बजट मंजूर किया गया है। उसमें नाहन शहर से बाइपास को लेकर सुरंग की टेक्निकल कंसलटेंसी के लिए भी बजट का प्रावधान किया जा चुका है।यहां यह बता दें कि यह टेंडर हैक्सा कंसल्टेंसी कंपनी के नाम हुआ है। जानकारी तो यह भी है कि बरसात के बाद यह कंपनी इस सुरंग के निर्माण को लेकर तकनीकी पहलुओं का कार्य शुरू कर देगी। बताया जा रहा है कि यह सुरंग करीब 1.5 किलोमीटर लम्बी होगी, जिसमें एक साथ 2 वाहन आ और जा सकेंगे। अब यदि यह कंपनी तकनीकी पहलुओं पर काम करने के बाद जल्द ही इसकी डीपीआर बना लेती हैं तो बहुत जल्द नाहन शहर के नीचे से सुरंग बनाने का कार्य शुरू हो सकता है।इस सुरंग के निर्माण को लेकर टेक्निकल बिड 13 करोड़ की रखी गई है। जिसमें कंपनी को निर्माण कार्य के दौरान सुरंग बनाने वाली कम्पनी के साथ निर्माण के समाप्त हो जाने तक रहना भी पड़ेगा। इस सुरंग के निर्माण से सबसे ज्यादा फायदा जुब्बल, चौपाल, शिमला, किन्नौर के किसानों व बागवानों को होगा। कुम्हारहट्टी से नाहन तक बागवानों के लिए यह एनएच सबसे उपयुक्त भी माना जा रहा है।इसकी बड़ी वज़ह यह है कि इसी रूट पर पर्यटकों की आवाजाही कम होने के कारण ट्रैफिक दबाव कम है। यही नहीं एनएच 907 ए की कनेक्टिविटी एनएच 07 व एनएच 72 से होने पर देहरादून, लखनऊ व नेपाल तक का रूट भी सबसे शॉट रहेगा। इस सुरंग के निर्माण को लेकर सांसद सुरेश कश्यप सहित विधायक अजय सोलंकी भी प्रयासरत है। बता दें कि नाहन शहर में बिरोज़ा फैक्टरी से नाहन तक व नाहन से गोविंदगढ़ मोहल्ला तक पूरा का पूरा क्षेत्र बॉटल नेक है।जिसके चलते सेब आदि से लदे बड़े वाहन इस बॉटल नेक एरिआ में फंस भी जाते है और कई-कई घंटों का जाम लग जाता है। ऐसे में नाहन के नीचे से गुजरने वाली सुरंग प्रदेश के किसानों व बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। तो वहीं नाहन शहर से ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। उधर कार्यकारी अभिशासी अभियंता वी.के अग्रवाल ने बताया कि सुरंग के लिए 13 करोड़ की टेक्निकल बिड हैक्सा कंपनी के नाम खुली है। यह कंपनी बरसात के बाद बनाये जाने वाले डीपीआर को लेकर काम करना भी शुरू कर देगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.