ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे आरोपियों के फोटो, एफआईआर नंबर, किस तरह के अपराध में शामिल रहा है, समेत पूरी जानकारी फेस स्कैन करते ही एप में उपलब्ध हो जाएगी।अब फेस स्कैन करते ही संदिग्ध व्यक्ति की आपराधिक जानकारी पुलिस को मिलेगी। यह सब एक एप के जरिये संभव होगा। ऊना पुलिस इस तरह की एप बनवाने के लिए योजना बना रही है। इसके लिए बजट जुटाया जा रहा है। एप से फेस स्कैन करते ही पूर्व के अपराध या फिर किसी मामलों में संलिप्तता की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध हो जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस एप को तैयार करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर पहल कर रहे हैं। इस एप में ऊना जिले के अपराधियों और अपराध संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे आरोपियों के फोटो, एफआईआर नंबर, किस तरह के अपराध में शामिल रहा है, समेत पूरी जानकारी फेस स्कैन करते ही एप में उपलब्ध हो जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति अब तक कितने और किस तरह के अपराध में शामिल रहा है, यह भी जानकारी भी चुटकियों में मिल जाएगी। इस तरह संदिग्ध व्यक्ति की पूरी जानकारी मौके पर ही मिल जाएगी। थाना में जाकर पता करने को जाने नहीं पड़ेगा। इस तरह फील्ड में जांच में सहायता मिलेगी। इस एप का एक्सेस केवल पुलिस अधिकारियों और जांच अधिकारियों के पास रहेगा। एप में समय के साथ डाटा अपडेट होता रहेगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
