चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) एनएच कार्यालय में टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान गुप्त सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम वहां पहुंच गई। इस दौरान वहां पर आवंटित किए जा रहे टेंडर की समाचार में छपी सूचना को मांगा गया। इसके अलावा टेंडर से संबंधित अन्य जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए। मौजूद अधिकारी विजिलेंस टीम को टेंडर से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तर्क दिया गया कि टेंडर से संबंधित क्लर्क छुट्टी पर गया है। इसके चलते विजिलेंस अपने साथ जरूरी दस्तावेज ले गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता भी कार्यालय में पहुंच गए।उन्होंने विजिलेंस टीम को क्लर्क के छुट्टी पर होने की जानकारी दी। साथ में टेंडर में सभी औपचारिकताएं पूरी करने का दावा भी किया। फिलहाल इस मामले में विजिलेंस की जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। विजिलेंस के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच कार्यालय में दबिश दी गई। टेंडर से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। इसको लेकर पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में सभी नियमों को पूरा किया गया है। सुबह 11:00 बजे तक टेंडर लेने की समय सीमा थी। एक शरारती तत्व 11:00 बजे के बाद टेंडर फार्म मांगने लगा। क्लर्क के छुट्टी पर होने के कारण उसे नहीं दिया जा सका। विजिलेंस ने जो रिकॉर्ड मांगा, उन्होंने वह सारा रिकॉर्ड उन्हें दे दिया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
