Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पांवटा साहिब क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा
    सिरमौर

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पांवटा साहिब क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

    By Himachal VartaAugust 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब में उप-मंडल स्तरीय प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पांवटा क्षेत्र में भारी बारिश से हुये नुकसान की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा और राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के लिए नियुक्त प्रभारी मंत्री के रूप में सिरमौर प्रवास पर है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    शिक्षा मंत्री ने इस अवसर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाधित सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाये। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपदा की इस घड़ी में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बरसात होने से नुकसान भी बढ़ रहा है इसलिए विभागों को और मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में लगना चाहिए।
    शिक्षा मंत्री ने बताया कि पांवटा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण दो लोगों की जानें गई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 87 मकानों को भारी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है और नुकसान का आंकड़ा करीब 28 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 36 गौशालाआें को नुकसान हुआ है जिस पर 2.47 लाख रुपये नुकसान का अनुमान है।
    उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग को 4.49 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है जबकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग को 3.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 17.09 करोड़, विद्युत बोर्ड को 78.72 लाख का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार कृषि विभाग को 9.88 करोड़ रुपये तथा उद्यान विभाग को 7.90 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। शिक्षा विभाग को 2.90 लाख, पशुपालन को 4.30 लाख तथा पंचायती राज संस्थानों को 5.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
    शिक्षा मंत्री ने पांवटा स्थित विश्रामगृह में जन समस्यायें भी सुनी।

    पांवटा पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया।
    शिक्षा मंत्री ने नाहन से पांवटा के मध्य भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लिया तथा प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
    पांवटा साहिब में अधिकारियों से बैठक करने के उपरांत शिक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री शिलाई क्षेत्र में नुकसान का जायजा लेने के लिए रवाना हुये।
    इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक किरणेश जंग, एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अवनीत लांबा, असगर अली के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि के अलावा गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    ————————————–

    ट्रक यूनियन पांवटा ने दिया  आपदा राहत कोष  में 2.51 लाख रुपये का चैक
    ट्रक यूनियन पांवटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को 2.51 लाख रुपये का चैक आपदा राहत कोष के लिये भेंट किया।
    शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पांवटा उनकी जन्म भूमि है और कोटखाई उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र के लोगों से सदैव ही उन्हें प्रेम और स्नेह मिला है।
    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप टैक्स का सरलीकरण करते हुए वन टाईम टैक्स जमा करने की सुविधा कर दाताओं को प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से किये अन्य सभी वायदों को क्रमवार पूरा करेगी।
    इस मौके पर चैयरमैन ट्रक यूनियन पांवटा तथा प्रधान बलजीत सिंह नागरा भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.