Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»बाल कटवाने की बात को लेकर छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ा
    ऊना

    बाल कटवाने की बात को लेकर छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ा

    By Himachal VartaAugust 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते एक सरकारी स्कूल में बाल कटवाने के लिए बोलने पर एक छात्र ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ दिए और गला भी घोंट डाला। स्टॉफ सदस्यों ने बीचबचाव कर छुड़वाया। बाद में छात्र अपने पिता के साथ आ धमका। यहां छात्र के पिता ने तीन स्टॉफ सदस्यों की पिटाई कर डाली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सूचना मिलने पर शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने भी स्कूल का दौरा किया और जायजा लिया। इस मामले में शिक्षा उपनिदेशक ने विभागीय जांच करने की बात कही है। इस घटना से शिक्षक वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद अब जिले में सरकारी स्कूल सुचारू रूप से खुल गए हैं। इस पर ऊना शहर के साथ लगते सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य ने 12वीं के एक छात्र को बाल कटवा कर स्कूल आने को लेकर नसीहत दी। छात्र ने प्रधानाचार्य की नसीहत मानने से इनकार कर दिया तो उन्होंने थोड़ा सख्त लहजे में अनुशासन रखने को कहा। इस पर भड़के छात्र ने आनन-फानन में कार्यालय के भीतर प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ने के बाद गला भी घोंट दिया। इस पर स्कूल प्रधानाचार्य नीचे गिर गए और शोर मचाने पर अध्यापकों ने उन्हें उठाकर पानी पिलाया। इसी बीच छात्र अपना बैग उठाकर घर चला गया। बाद में उक्त छात्र अपने पिता के साथ स्कूल पहुंचा। स्कूल प्रधानाचार्य के अनुसार उक्त व्यक्ति ने स्कूल पहुंचते ही प्रधानाचार्य और अध्यापकों को गालियां देनी शुरू कर दीं और हमला करने की कोशिश करने लगा।
    इस पर विद्यालय के तीन अध्यापकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। उक्त छात्र के पिता ने तीनों अध्यापकों को भी थप्पड़ और घूंसे मारे। घटना के बाद प्रधानाचार्य ने एसएमसी कमेटी, पंचायत के सदस्यों को स्कूल बुलाया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। कुछ ही देर में सिविल वर्दी में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
    इस घटना के बाद स्कूल परिसर में जमघट लग गया। उधर, एसएचओ सदर मनोज ने बताया कि इस मामले में सीआरपीसी की धारा 107/51 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूल परिसर का दौरा किया। मामले में विभागीय जांच भी करवाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.