नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संदीप नेगी के निधन पर चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत आईएएस अधिकारी बीएम नैटा, विशेष सलाहकार एवं एसडीएम चैपाल नरायण सिंह चैहान, जोगिन्द्र सिंह चैहान नौहराधार , सुनील कमल, बीआर चैहान सहित समिति के अनेक पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है । इन्होने दिंवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुंःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है । विशेष सलाहकार नरायण सिंह चैहान ने बताया कि संदीप नेगी एक कुश्ल प्रशासक ही नहीं अपितु एक बहुत ही शालीन स्वभाव व अच्छे इंसान थे जिन्होने अपने सेवाकाल के दौरान अनेक जरूरतमंद लोगों की मदद की है । नेगी ने एसडीएम चैपाल के पद पर रहते हुए चूड़ेश्वर शिव धाम को सही परिप्रेक्ष्य में विकसित करने के लिए अनेक पग उठाए गए थे जिसके चलते इस धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं जिसके चलते श्रद्धालुओं को चूड़धार पर्वत पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही है । उन्होने बताया कि चूड़ेश्वर शिव धाम को विकसित करने के लिए किए गए अतुलनीय कार्यों को चूड़ेश्वर सेवा समिति सदैव कृतज्ञ रहेगी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
