काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मैक्लोडगंज में बिना दस्तावेजों के रह रहे एक अमेरिकी नागरिक को पुलिस की सिक्योरिटी ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। विदेशी की पहचान अमेरिका निवासी माइका टायलर हाइट के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उसे मैक्लोडगंज पुलिस थाना लाया गया। पुलिस पूछताछ में विदेशी ने बताया कि वह साल 2021 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी आया था। उसके पास पासपोर्ट सहित अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है। विदेशी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।सूत्रों के मुताबिक विदेशी ने पुलिस को बताया है कि उसने दस्तावेज जला दिए हैं। वह बौद्ध धर्म का अनुयायी है, जिसके चलते मैक्लोडगंज में रह रहा है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि यूएसए दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है। 28 वर्षीय हाइट के खिलाफ पुलिस ने फॉर्नर एक्ट की धारा 14 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
