चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की सराहना की जिसमें उसने मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा को निलंबित कर दिया।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिठाइयां और लड्डू बांटे और राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारे लगाए। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष अदालत को उसके ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया।
लक्की ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का दूरगामी असर होगा क्योंकि यह छल पर सत्य की जीत है.राहुल गांधी गरीबों और वंचितों के हित के लिए लड़ रहे हैं और उनकी आवाज को दबाने की साजिश रची गई। लक्की ने कहा कि राहुल गांधी मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता तत्काल बहाल करने की मांग की ताकि वह संसद में सच्चाई की आवाज उठाते रहें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी इस जश्न में शामिल हुए और उन्होंने फैसले पर खुशी जताई और कहा कि आखिरकार न्याय की जीत हुई और उन्होंने इसे भारत के लोगों की जीत बताया।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
