लाहौल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।काजा उपमंडल के अंतर्गत लिंगटी संपर्क मार्ग के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार शाम को हुआ।डीएसपी काजा रोहित मृगपुरी ने बताया कि ऑल्टो कार में सवार पांच लोग, जिनमें चालक टाशी छेरिंग पुत्र लोबजंग निवासी लालुंग तहसील स्पीति, धर्म सिंह पुत्र नाथी सिंह चावाला डाकघर पुरोला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड और लक्षण गरथी पुत्र कुल बहादुर गांव कालामाटी जिला सलयान नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में देविंद्र रावत निवासी नेपाल और रघुवीर पुत्र ध्यान सिंह गांव मखाना, डाकघर परिला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड घायल हो गए हैं। दोनों का उपचार चल रहा है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
