लाहौल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लाहौल-स्पीति जिला में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पागलनाला-सिस्सु में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में अवैध तरीके से जाई जा रही शराब की 100 पेटियां बरामद की हैं।जानकारी के अनुसार एएसआई ओम प्रकाश प्रभारी पुलिस चौकी कोकसर की अगुवाई में टीम ने पागलनाला-सिस्सु में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मनाली से लेह की तरफ जा रहे एक ट्रक (एचपी 31डी-2443) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में सीमेंट की बोरियों के साथ फोम की सीटों के नीचे शराब की 100 पेटियां छुपाई हुई पाई गईं, जिन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब सहित ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत पुलिस थाना केलांग में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
