दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दिल्ली में इस बार डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है और एमसीडी इसको लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है. जहां एक तरफ दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अस्पतालों में बेड रिजर्व से लेकर मौसमी बीमारियों की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. वहीं दिल्ली एमसीडी की तरफ से अब राजधानी के वार्ड अनुसार डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए आशा वर्कर्स और सफाईकर्मियों की तैनाती की जा रही है. जिसकी मदद से दिल्ली के अधिक से अधिक क्षेत्रों में जलजमाव को रोकने के साथ-साथ एंटी लार्वा का छिड़काव, मच्छर प्रजनन की जांच और अन्य रोकथाम किया जा सकेगा. राजधानी में बढ़ते डेंगू, मलेरिया को देखते हुए अब एमसीडी की तरफ से भी अपने बचाव संबंधित अभियान को तेज कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में वार्ड अनुसार आशा वर्कर्स और सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो डेंगू मलेरिया नियंत्रण की रोकथाम में तत्पर रहेंगे. इसके अलावा उनके हर काम की निगरानी भी की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट एडिशनल कमिश्नर को सौंपी जाएगी. दिल्ली के अलग-अलग जोन के अनुसार 700 से अधिक आशा वर्कर और लगभग 200 से अधिक सफाई कर्मचारी व अन्य फील्ड वर्करों की तैनाती की गई है, जो मलेरिया, डेंगू रोकथाम नियंत्रण का कार्य करेंगे. लगभग दर्जनभर नोडल अधिकारी इन सभी कर्मचारियों के काम की निगरानी भी करेंगे.
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
