Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»देश»सब्जियों और मसालों के बाद अरहर की दाल ने लगाई छलांग लोगों की जेबें होगीं खाली
    देश

    सब्जियों और मसालों के बाद अरहर की दाल ने लगाई छलांग लोगों की जेबें होगीं खाली

    By Himachal VartaAugust 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    राजधानी दिल्ली समेत देशभर में अभी टमाटर और अदरक की कीमत आसमान छू रहे हैं. हालांकि, हरी सब्जियों ने टमाटर की तुलना में कीमतों में लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है, फिर भी सब्जियों की कीमतें अभी सामान्य से ज्यादा है. वहीं सब्जियों के बाद अब मसाले और अरहर दाल की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों की रसोई के बजट को फिर से बिगाड़ने का काम किया है.बीते दिनों की तुलना में अरहर दाल की कीमत में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल आया है. हालांकि, मूंग, चना और उड़द की दाल ने लोगों को राहत दी हुई है और अभी भी इनकी कीमत स्थिर बनी हुई है. दिल्ली के थोक मंडी के व्यापारियों का कहना है कि, अगस्त के अंत या सितंबर महीने की शुरुआत में अरहर दाल की कीमत में गिरावट आ सकती है. पैदावार कम होने से कीमतें बढ़ी हैं, जो सितम्बर महीने में अफ्रीकी देशों से आने वाली आपूर्ति के बाद कम हो सकती है
    वहीं मसालों की बढ़ी कीमतें भी लोगों के खाने का जायका कम कर रही हैं. गुजरात और राजस्थान में बीते महीनों में हुई बारिश के कारण जीरे की फसल बर्बाद होने से जीरे की कीमत में खासा उछाल आया है. थोक बाजार में सामान्यतः 200 से 300 रुपये किलो बिकने वाला जीरा 700 रुपये किलो बिक रहा है. जबकि इसकी खुदरा कीमत 750 से 850 तक पहुंच गई है. जबकि 70 से 80 रुपये किलो बिकने वाली हल्दी 140 से 150 रुपये किलो तक बिक रही है और लाल मिर्च की कीमत भी 40 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गयी है. इसके अलावा तीन महीने पहले तक 650 रुपये किलो बिकने वाली बड़ी इलायची 1050 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.