किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नर कैलाश यात्रा 15 से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए शनिवार से ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह बात एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने यात्रा के आयोजन को लेकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती करने के दिशा-निर्देश दिए। एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान हर प्रकार की चिकित्सीय आवश्यकता को पूर्ण करें और यात्रा के अधिकतर स्थानों पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाएं।वन विभाग को रास्ते का सुधारीकरण, मार्ग में सुगमता लाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक रहेगा। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से संपर्क किया जा सकता है
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
