ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऊना जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य की पिटाई करने वाले छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया है। यह कार्रवाई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की सिफारिश पर की गई है जबकि प्रधानाचार्य ने ऊना थाना में आरोपित छात्र व उसके पिता के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। इसके साथ ही शिक्षा उपनिदेशक ऊना ने इस मामले की विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।छात्र ने की थी प्रधानाचार्य की पिटाई शुक्रवार को स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा छात्र को बाल कटवाने के लिए कहने पर छात्र ने प्रधानाचार्य को पीट दिया था। इसके बाद छात्र घर चला गया और कुछ देर बाद पिता के साथ स्कूल पहुंचा। छात्र के पिता ने भी स्कूल के तीन अन्य शिक्षकों को पीटा। आरोपित छात्र के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसे 24 घंटे के लिए एसडीएम ऊना की कोर्ट के देखरेख में रखा गया। एसएमसी ने स्कूल में आपात बैठक की शनिवार को इस प्रकरण को लेकर एसएमसी ने स्कूल में आपात बैठक की। इस बैठक में आरोपित छात्र को स्कूल से बाहर निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसके बाद आरोपित छात्र को जमा दो शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्कूल से बाहर निकाल दिया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
