Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»गुरविंद्र सिंह अपनी मंगेतर कोमल कौर के साथ चम्बा घूमने आया था
    दुर्घटनाएं

    गुरविंद्र सिंह अपनी मंगेतर कोमल कौर के साथ चम्बा घूमने आया था

    By Himachal VartaAugust 7, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   चम्बा-जोत मार्ग पर तलाई के निकट कार हादसे में मारे गए महिला व पुरुष की शिनाख्त हो गई है। उनकी पहचान गुरविंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव गांट मोड़ रोड श्री मुक्तसर सिंह साहिब जिला मुक्तसर और कोमल कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी गांट बुडा गुज्जर रोड गांधीनगर श्री मुक्तसर सिंह साहिब जिला मुक्तसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद सोमवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में उनके परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गुरविंद्र सिंह अपनी मंगेतर कोमल कौर के साथ चम्बा घूमने आया था। इन दोनों की अगले माह शादी होने वाली थी। रविवार को खजियार से वापस लौटते समय रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। कार की नंबर प्लेट व आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उनकी पहचान हो पाई। सोमवार को मृतकों के परिजन चम्बा पहुंचे। यहां पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं। रविवार को चम्बा-जोत मार्ग पर तलाई के पास एक स्विफ्ट कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें सवार महिला व पुरुष की मौत हो गई थी लेकिन मौके पर उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। देर शाम शवों को चम्बा पहुंचाने के बाद पुलिस ने पहचान को लेकर कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों में दोनों की शिनाख्त कर ली गई। एस.पी. अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.