मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी 15 अगस्त, प्रातः 11 बजे जवाहर पार्क सुंदरनगर में ध्वजारोहण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह के सफल क्रियान्वयन के लिए ड्यूटीज सौंपी तथा समारोह की तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पुलिस, एक्स सर्विस मैन, एनसीसी, एनएसएस, स्कूली बच्चे इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद सुंदरनगर वासियों को अपना संदेश देंगे। समारोह में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही उपमंडल सुंदरनगर के स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिवारजनों तथा उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार, तहसीलदार वेद प्रकाश, सीडीपीओ शिव सिंह वर्मा, टीडब्ल्यूओ धर्मशिला, ईओ नगरपरिषद सुंदरनगर हितेश कुमार ,प्रधान व्यापार मण्डल सुंदरनगर प्रवीण अग्रवाल, प्रधान व्यापार मंडल बीबीएमबी कॉलोनी अश्वनी सैनी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे|
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
