शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों में पार्टी के कुछ संगठनात्मक कार्य होने जा रहे हैं। भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम के संयोजक डा. राजीव सैजल, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सह संयोजक विशाल चौहान, प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाती आई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मंडल स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मंडल में भाजपा प्रभात फेरियां, मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाले जाएं। हाथों में पट्टिकाएं लेकर देश के विभाजन के समय करोड़ों लोगों का विस्थापन हुआ, हजारों लोगों का कत्लेआम हुआ और भारत माता के टुकड़े हुए। यह विषय जनता तक पहुंचाने का कार्य पार्टी करने जा रही है। बिंदल ने कहा की देश का विभाजन स्वीकार करना बहुत बड़ी भूल थी।उन्होंने बताया की 9 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 को “मेरी माटी मेरा देश” “मिट्टी को नमन वीरों को वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजका पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सह-संयोजक नरेन्द्र अत्री, प्रदेश सचिव होंगे। मन की बात कार्यक्रम में श्रद्धेय नरेन्द्र मोदी ने “मेरी माटी मेरा देश”, “मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन” इस विषय को लिया। सरकारी स्तर पर यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित होगा और भाजपा इस कार्यक्रम को अपनाते हुए इसे पूर्ण करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। 9 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 तक पंचायत स्तर पर नगर पालिका स्तर पर मिट्टी का वंदन, शपथ और सैल्फी अपलोड करेगे,
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
