किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने जिला जन-जातीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होनें वहा पर विभिन्न वार्डो में उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होनें जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में दी जा रही पारम्परिक चिकित्सा पद्वति की सराहना की व इस चिकित्सा पद्वति को जिला में बढावा देने के लिए उचित प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होेनें दवाईयों के स्टोर का निरिक्षण करते हुए कहा कि समाप्ति तिथि वाली दवाईयों का उचित निपटान किया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होनें अस्पताल में सफाई व्यवस्था की भी जांच की व रोगियों को दी जा रही खान पान व्यवस्था की सराहना की।
इस अवसर पर उपचाराधीन रोगियों ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधा पर संतुष्टि व्यक्त की।
Breakng
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Tuesday, June 2
