सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) एनएच-5 (फोरलेन) की बची हुई सडक़ को अब ‘तिरपाल’ व टोटकों के सहारे बचाने का जुगाड़ निर्माण कंपनी ने विकसित किया है। इस फोरलेन की गुणवत्ता व तकनीक को लेकर सभी तरफ से प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं, किंतु अब निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने अपनी शेष बची लाज को बचाने के लिए धंसने वाली सडक़ पर तिरपाल बिछाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ-साथ कंपनियों के अधिकारियों ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर देवता की शरण व टोटकों का सहारा भी लेना शुरू किया है। अधिकारियों ने पीर ख्वाजा को भी याद किया। फोरलेन कंपनी ने सोलन चंबाघाट बाइपास की सडक़ पर एक बड़ा तिरपाल बिछा दिया है। यहां एनएच पर ‘कारवास’ के समीप करीब चार फुट सडक़ धंस गई है। धीरे-धीरे यह दरार बढ़ती जा रही है। सडक़ की दरार को सीमेंट बजरी से भरने या डंगा लगाने की बजाय तिरपाल बिछा दिया है।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
