मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला एवं सत्र न्यायालय मंडी परिसर तथा करसोग, थुनाग, गोहर, जोगिन्द्रनगर, सुन्दरनगर एवं सरकाघाट कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा । यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी की सचिव अंशु चौधरी ने दी ।
उन्होंने बताया की लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौतों के आधार पर किया जायेगा । इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट और धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा । इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्री-लिटिगेशन केसों का निपटारा भी लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा ।
उन्होंने बताया की यदि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 9 सितम्बर, 2023 से पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय मंडी व जिला के सभी न्यायालयों में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है । अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01905235428 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
