Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»महादेव नाम का व्हाट्सएप ग्रुप सबसे अधिक सक्रिय पाया गया है।
    कांगड़ा

    महादेव नाम का व्हाट्सएप ग्रुप सबसे अधिक सक्रिय पाया गया है।

    By Himachal VartaAugust 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना धर्मशाला के तहत कुछ माह पहले सामने आए फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाकर लाखों रुपये के फर्जी लेनदेन के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक सात राज्यों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाकर लेनदेन करने के मामले के तार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़ गए हैं। मामले में महादेव नाम का व्हाट्सएप ग्रुप सबसे अधिक सक्रिय पाया गया है। इस मामले में अब दुबई, अफ्रीका और कंबोडिया का नाम भी सामने आया है। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन कंपनियां भी शक के घेरे में हैं। मामले में अब सात राज्यों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहाकि पुलिस थाना धर्मशाला के तहत कुछ माह पहले सामने आए फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाकर लाखों रुपये के फर्जी लेनदेन के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक सात राज्यों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों से लोग शामिल हैं। इसके अलावा इस गिरोह के तार दुबई, अफ्रीका, कंबोडिया जैसे देशों से भी जुड़े हुए पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह है, जिसके चलते पुलिस ने मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से करवाने को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा है। अब मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ईडी को सौंपी जा सकती है।

    पुलिस ने अब तक 91 लोगों के खातों को खंगाला है, जिसके चलते करीब 94 करोड़ रुपये की राशि को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि अवैध सट्टेबाजी के लिए महादेव नाम का व्हाट्सएप ग्रुप सबसे सक्रिय था। इसके अलावा कुछ वेबसाइटों के नाम भी पुलिस ने ट्रेस किए हैं, जिसके माध्यम से इन ग्रुप से जुड़ा जाता था। इन वेबसाइट में ग्रुप से जुड़ने का लिंक दिया गया होता था, जहां क्लिक करने से अवैध सट्टेबाजी के ग्रुप से जाेड़ा जाता था। मामले में अभी तक कुल 18 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.