Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»मिशन इंद्रधनुष के तहत गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं और बच्चों का होगा टीकाकरण
    चंबा

    मिशन इंद्रधनुष के तहत गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं और बच्चों का होगा टीकाकरण

    By Himachal VartaAugust 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    12 अगस्त तक चलेगा प्रथम टीकाकरण चरण

    विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

    विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा की जाए सूचना एकत्रित

    चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे मिशन इंद्रधनुष- 2023 के तहत ज़िला में जारी विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
    ज़िला में टीकाकरण लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त ने विशेष तौर पर स्वास्थ्य खंड किहार और तीसा के संबंधित एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को लोगों में जागरूकता और जानकारी से संबंधित विषयों में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने को कहा ।
    साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि ज़िला के विभिन्न निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा से टीकाकरण के लिए सूचना एकत्रित की जाए ।
    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के दौरान झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों तथा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष अधिमान रखने के निर्देश भी जारी के दिए । उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाए ताकि इस विशेष टीकाकरण मुहिम के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

    बैठक में मिशन इंद्रधनुष-2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा डॉ. कपिल शर्मा ने अगवत किया कि इस अभियान के अंतर्गत पूर्व में टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं सहित 5 वर्ष की आयु के शिशुओं एवं बच्चों को विशेष रूप से लक्षित किया गया है। अगस्त से अक्टूबर माह तक तीन विशेष चरणों में चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान खसरा तथा रूबेला के अतिरिक्त हाल ही में आरंभ की गई पोलियो की तीसरी खुराक सहित सभी आवश्यक वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा।
    बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण प्रगति पर है और इसका समापन 12 अगस्त को होगा । दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा अभियान का तीसरा व अंतिम चरण 9 से 14 अक्टूबर तक ज़िला के सभी साथ स्वास्थ्य खंडों में चलाया जाएगा।
    बैठक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल, चिकित्सा अधीक्षक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा डॉ. अशोक कौशल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलजा सूर्या, जिला समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा, ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा उमाकांत सहित विभिन्न चिकित्सा खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.