नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के सनौरा के समीप मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान अंजली निवासी जुमली गांव, कुपवी जिला शिमला के तौर पर हुई है, जिसकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी माता के साथ सोलन जिला के औच्छघाट में रह रही थी। वह घर से किसी से मिलने के लिए निकली थी और देर रात तक वापिस न आने पर परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह रात को घर नहीं आएगी।उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। जिस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।मृतक की माता औच्छघाट में सरकारी नौकरी करती है। महिला अपनी माता से मिलने आई थी और औच्छघाट से वह अपने किसी मित्र को मिलने सनौरा की तरफ गई थी।सनौरा के समीप ही उसका शव मिला।बताया जा रहा है कि वह जिससे मिलने आई थी वह राजगढ़ के पबियाना में रहने वाला नेपाली मूल का व्यक्ति है। पुलिस ने सनौरा में लगे सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की, जिससे पूछताछ चल रही है।डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि अंजली की हत्या हुई है। पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी आदित्य उर्फ लवली पुत्र विनोद कुमार निवासी पबियाना, राजगढ़ (18) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने अंजली की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
