मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह ऐतिहासिक सेरी मंच पर होगा। यह जानकारी जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने दी। वे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए समय से सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
अरिंदम चौधरी ने बताया कि श्री पठानिया 15 अगस्त को इंदिरा मार्केट के संकन गार्डन में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। उसके उपरांत वे प्रातः 11 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बाद में वे पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों को अपना संदेश देंगे। समारोह में स्कूली बच्चे और नाट्य दल देश भक्ति थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्ततु करेंगे।
बैठक में अतिरिक्त सहायक आयुक्त कुलदीप पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
