सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला सोलन में बुधवार तड़के मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसा जौना जी मार्ग पर कोटला गांव में सुबह करीब 400 बजे के आसपास पेश आया। स्थानीय निवासी जगदीप ठाकुर के कच्चे मकान की छत ढह गई, जिसके चलते नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय मकान के भीतर दो व्यक्ति सो रहे थे।पुलिस ने मृतक की पहचान 32 साल के अर्जुन के तौर पर हुई है जबकि 63 वर्षीय अशोक घायल हुआ है। उधर, जैसे ही मकान की छत गिरने की सूचना मालिक जगदीप ठाकुर को मिली, वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल अवस्था में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
