शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शिमला के ढल्ली मशोबरा बाइफ्रीकेशन के पास एक ट्रक कुफरी रोड से मशोबरा रोड पर चलती पिकअप पर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटे आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पिकअप चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोग ट्रक के अंदर फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान यातायात को एक तरफ चलाया गया। ट्रक और पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया गया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
