Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करने में इच्छा शक्ति दिखाएं अधिकारी- अजय सोलंकी
    सिरमौर

    औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करने में इच्छा शक्ति दिखाएं अधिकारी- अजय सोलंकी

    By Himachal VartaAugust 9, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चेम्बर आॅफ कामर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने औद्योगिक क्षेत्र को फिड करने वाली 220 के.वी. विद्युत स्टेशन को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मोगीनंद में नया सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए साढ़े चार बीघा भूमि चयनित कर ली गई है उन्होंने पावर कट की समस्या का भी तुरंत समाधान करने के आदेश बिजली विभाग को दिए।
    अजय सोलंकी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याएं है उन्होंने
    अधिकारियों से इन समस्याओं को दूर करने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में उद्योगों को बढावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिला के औद्योगिक घरानों के साथ शीघ्र ही मुख्यमंत्री का संवाद करवाएंगे ताकि उद्योगों की समस्याओं का समाधान हो सके और जिला में औद्योगिक क्षेत्र को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि उद्योगों का हमारी आर्थिकी में बड़ा योगदान है तथा उद्योगों का विस्तार करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की बढोतरी से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

    विधायक ने कहा कि वे हर समय औद्योगिक घरानों की समस्याएं सुनने व उनके समाधान करने के लिए उपलब्ध है।
    बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग ने अवगत कराया कि जोहडो से बांका बाडा-कालाअंब, मोगीनंद औद्योगिक क्षेत्र के लिए 254.71 लाख की परियोजना का कार्य पूरा हो चुका है जबकि थोड़े से क्षेत्र में लाइन को चालू करने में कठिनाई आ रही है। इस पर विधायक ने कहा कि वे ग्रामीणो से मिलकर इसके समाधान का प्रयास करेगे।
    चेम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष दीपन गर्ग ने ऐजेन्डावार मांगों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि बिजली की आपूर्ति पिछले कई सालों से सुचारू नही है और पावर कट की समस्या प्राय बनी रहती है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की बात कही।
    बैठक में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंगला, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी रूपेन्द्र ठाकुर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक साक्षी सती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.