मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंडी कोटली धर्मपुर जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में बरती जा रही कोताही को लेकर अधिकारियों और कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधन को फटकार लगाई है। गडकरी ने मार्ग का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों के घरों की सुरक्षा के लिए डंगे लगाने के निर्देश दिए हैं।40 किलोमीटर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य चला धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, जगदीश चंद व मीना कुमारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के बुलावे पर दिल्ली गए थे। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में संसद भवन में नितिन गडकरी से मिलकर हिमाचल की सड़कों का मुद्दा रखा। ग्रयोह वार्ड से जिला परिषद सदस्या वंदना गुलेरिया ने गडकरी को बताया कि हमीरपुर से धर्मपुर तक करीब 40 किलोमीटर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य चला हुआ है।
डबललेन बनाया जा रहा मार्ग को डबललेन बनाया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए कटिंग की गई है। उससे यह मार्ग पूरी तरह से खराब हो गया है। भूस्खलन की वजह से कई लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। शिकायत के बाद भी कंस्ट्रक्शन कंपनी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर सड़क की दयनीय हालत से लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। पिछले आठ माह से क्षेत्र की जनता परेशान है। वंदना गुलेरिया ने सड़क की हालत सुधारने के लिए विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देश जारी करने का आग्रह किया। नितिन गडकरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों व ठेकेदार को काल कर कड़ी फटकार लगाई। वंदना गुलेरिया ने कहा कि इसके बाद भी अगर सड़क की हालत नहीं सुधरी तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
