शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिले में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में ठियोग-हाटकोटी सड़क मार्ग पर पुलिस ने गुरदास नगर में एक ढाबे की तलाशी के दौरान 2.061 किलोग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान जगदीश शर्मा (39) पुत्र स्वर्गीय गुरदास शर्मा निवासी गांव तरलीन डाकघर जैस तेहण ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गश्त के दौरान जब एसआईयू टीम प्रेमघाट ठियोग में मौजूद थी तो सूचना प्राप्त हुई कि जगदीश शर्मा के ढाबे में अफीम बेचने का कारोबार चल रहा है। जब पुलिस ने ढाबे की तलाशी तो अफीम बरामद हुई। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने तारादेवी में एक व्यक्ति को 150.05 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 49 वर्षीय बलवीर निवासी नागाधार ननखड़ी के तौर पर हुई है। पुलिस जब तारादेवी क्षेत्र में गश्त पर थी तो आरोपी की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उससे अफीम बरामद हुई। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले का पुष्टि की है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Tuesday, September 1
