चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे । ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 10 अगस्त को शिमला से देर साँय सिहुंता पहुंचेंगे । कुलदीप सिंह पठानिया 11 अगस्त को सिहुंता में जन समस्याओं का समाधान करने के साथ क्षेत्र में जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे । उन्होंने बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 12 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 12:30 बजे भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत जारी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा एवं मानसून सीजन के दौरान राहत से संबंधित कार्यों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे ।
इसी तरह 13 अगस्त को प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:00 बजे भराडी में आयोजित होने वाले वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष दोपहर बाद 14 अगस्त को मंडी के लिए रवाना होंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
