हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बड़सर उपमंडल के अंतर्गत हार बुम्बलू के पास 3-4 दिन पहले ही एक ढाबे पर काम पर रखे नेपाली मूल के राम बहादुर (45) ने अपना गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया। बड़सर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ढाबे वालों के पास कोई जानकारी न होने के कारण व्यक्ति की पहचान करने में समस्या पेश आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चलें कि बड़सर पुलिस बार-बार लोगों को आगाह करती आई है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के अपने घर में किराये पर या किसी काम के लिए न रखें लेकिन बावजूद इसके लोग पैसे के लालच में खुद को तो परेशानी में डाल ही रहे हैं, साथ ही प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएसपी. बड़सर लालमन शर्मा ने एक बार फिर लोगों को आगाह किया है कि वे किसी भी व्यक्ति को बिना वेरिफिकेशन के अपने घर में पनाह न दें और बाहर से आने वाले प्रवासी का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Tuesday, September 1
