कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत फोजल-नेरी सड़क पर एक जीप के खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि फोजल-नेरी सड़क पर लौढा रा गोलू नामक स्थान पर हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जीप में सवार युवक को खाई से निकाला तब तक वह दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि युवक अप्लाइड फॉर जीप को मोड़ने के लिए पीछे कर रहा था। इसी दौरान वह जीप पर से नियंत्रण खो बैठा और जीप 500 फुट खाई में जा गिरी। कुल्लू पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। हादसे मे मारे गए युवक की पहचान सुंदर सिंह (23) पुत्र बुधराम निवासी काथी कुकड़ी फोजल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा हादसे को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
