सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चक्की मोड़ पर मलबा हटाए जाने के बाद आज से कालका-शिमला हाईवे पर निजी व सरकारी बस सेवा शुरू हो जाएगी। बीते दिवस हाईव को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। आज से बस चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर हुआ था भू-स्खलन बुधवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भू-स्खलन हो गया था। बीते 7 दिनों से चक्की मोड़ पर रूक-रूक कर पहाड़ी से मलबा आ रहा है जिसकी वजह से यातायात को अभी तक बहाल नहीं हो पाया था। पहले दावा किया जा रहा था कि सोमवार को यातायात बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन देर शाम फिर से भू-स्खलन की वजह से मार्ग फिर से बंद हो गया था।
पूरी रात चलता रहा मलबा हटाने का काम पूरी रात मलबे को हटाए जाने का कार्य चलता रहा। मंगलवार को सुबह तक मलबे को हटा दिया गया था। सुबह करीब 12 बजे से हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। करीब 1 बजे से पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण थोड़ी देर के लिए हाईव को बंद किया गया था, लेकिन इसके बाद फिर से बहाल कर दिया गया।
हाईवे पर शुरू हुआ यातायात डीएसपी भीषम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार से हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है तथा छोटे वाहन अब यहां से जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि बुधवार से बसों लिए भी हाईवे को खोल दिया जाए।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
