पाँवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पांवटा साहिब क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाइवे-707 सतौन के नजदीक कच्ची ढांग के पास बंद हो गया है। यहां सड़क का 100 मीटर का हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। लिहाजा गिरिपार क्षेत्र की 60 से अधिक पंचायतों का संपर्क पांवटा साहिब से कट गया है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों व पांवटा साहिब में काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। बता दें कि इससे पहले भी बरसात में कच्ची ढांग के पास हाईवे ध्वस्त हो गया था, जिसे काफी दिनों के बाद बहाल किया गया था, लेकिन गत बुधवार देर रात एक बार फिर कच्ची ढांग के समीप ही सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त होने से हाईवे बंद हो गया है। बाइक सवारों ने भागकर बचाई जान
2 बाइक पर कुछ लोग सवार होकर पांवटा साहिब से सतौन की तरफ जा रहे थे।यात्रियों ने बस में गुजारी रात
हाईवे बंद होने से कच्ची ढांग व सतौन के पास 3 बसें पूरी रात फंसी रहीं। शिलाई की तरफ से आई निजी बस सतौन में खड़ी रही। कुछ यात्रियों ने पूरी रात बस में ही गुजारी। कुछ लोगों को स्थानीय लोग अपने घरों में ले गए। इस दौरान एक 108 एंबुलैंस भी सतौन के पास फंसी रही। इसी बीच अचानक सड़क ध्वस्त हो गई। बाइक सवारों ने भागकर अपनी जान बचाई और दोनों बाइक सड़क के साथ नीचे चली गईं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
