मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील में फोरलेन कंपनी द्वारा खोदी गई पहाड़ी का मलबा बारिश होने पर राजमार्ग पर गिर रहा है, जिस कारण अकसर ही मार्ग बंद हो जा रहा है। 9 अगस्त को भी मार्ग से वाहन बड़ी मुश्किल से गुजरे तथा 10 अगस्त को भी सुबह ही ल्हासा गिरने के कारण मार्ग 7 बजे से बंद हो गया।
दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ल्हासा गिरने के कारण खड्ड की तरफ का मार्ग धंस गया है, जबकि एक तरफ का मार्ग खोला गया है, लेकिन वाहन कीचड़ में फंसते रहे। जेसीबी से धक्का लगाकर वाहनों को निकाला गया। स्कूली बच्चों की बसें वापस उन्हें घर छोड़ गईं। समाचार पत्रों को पहुंचाने वाली गाडिय़ां भी कीचड़ में फंस गईं, जिस कारण समाचार पत्र समय पर नहीं पहुंच पाए। सरकारी व निजी बसें जाम पर फंसी रहीं। कीचड़ वाले हिस्से से वाहनों को निकलने में 10 से 15 मिनट लग जा रहे हैं। हालांकि फोरलेन कंपनी की पोकलेन मलबे को हटाने में जुटी हुई है, परंतु जितना मलबा मशीनरी हटा रही है, उतना मलबा फिर गिर जा रहा है। अभी तक जाम लगा हुआ है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, July 21
