Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब उपमण्डल के सिरमौरी ताल में बादल फटने से मलबे में दबे पांच लोग, दो के शव निकाले गए, तीन की तलाश जारी
    सिरमौर

    पांवटा साहिब उपमण्डल के सिरमौरी ताल में बादल फटने से मलबे में दबे पांच लोग, दो के शव निकाले गए, तीन की तलाश जारी

    By Himachal VartaAugust 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार )     सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमण्डल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल के लिये बुधवार की रात काली रात बनकर आई। सिरमौरी ताल में बादल फटने से चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। गांव में बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ की जद में एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया और इसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए।
    उपायुक्त सुमित खिमटा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा तथा बचाव दल सहित मौके लिये रवाना हो गए और राहत व बचाव कार्यों के लिये लगातार मोर्चे पर डटे हुए हैं।

    हालांकि स्थानीय प्रशासन बचाव दल सहित रात को ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ में लापता लोगों में कुलदीप सिंह 63 साल, उनकी पत्नी जीतो देवी 57 साल, विनोद कुमार की पत्नी रजनी 31 साल व पुत्र नितेश 10 साल तथा 8 वर्षीय पुत्री दीपिका शामिल हैं। इनमें से कुलदीप सिंह व उनकी पोती दीपिका के शवों को मशक्त के बाद बचाव दलों द्वारा निकाला गया है। खबर लिखने तक शेष लापता व्यक्तियों की तलाश का कार्य जारी है। उपायुक्त ने कहा कि आज दिनभर बारिश के बीच लापता लोगों को खोजने के अभियान में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। कल प्रातः पुनः लापता लोगों को खोजने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि लापता लोगों को तलाशने के लिये आवश्यक मशीनरी काम में लगी है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सात परिवारों के लगभग 50 लोगों को उनके घरों में मलबे केे बीच से निकालकर बचाया। उन्होंने कहा कि मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर आ जाने से सड़क का बड़ा भाग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग को बहाल करने के लिये भी उपायुक्त ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
    पूर्व विधायक किरणेश जंग घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्र्यों में अपना सहयोग किया। उन्होंने कहा कि लोगों की जान इस प्रकार से जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिस प्रकार से प्रदेश के अन्य भागों में आपदा के दौरान लोगों को राहत प्रदान करने का काम किया है, वह सिरमौरी ताल के लिये भी हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। वह प्रभावित परिवारों को मिले, उन्हें सांत्वना दी तथा प्रदेश सरकार की ओर से जल्द हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.