नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना आगामी 23 अथवा 24 अगस्त को जिला सिरमौर में विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित किये जा रहे प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों तथा नवाचार के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा किये गये नवाचारों की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों से ऐसे कार्यों की पीपीटी आगामी 16 अगस्त तक तैयार करके सहायक आयुक्त को सौंपने के लिए कहा।
सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, एसडीएम रजनेश कुमार सहित लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
