कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू पुलिस की एक टीम ने चैकिंग के दौरान एक कार में सवार 2 लोगों से चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम जब रायसन पुल के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी तो उसी दौरान एक कार (एचपी 01के-3853) आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। कार में 2 लोग सवार थे, जिनकी पहचान हुक्म सिंह (24) पुत्र चुन्नी लाल निवासी गांव बड़ाग्रां बिहाल, वार्ड नंबर-2 तहसील मनाली व सूरज उर्फ नानू (29) पुत्र मान सिंह निवासी गांव खरोटल डाकघर रायसन तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिस पर टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर कार को भी कब्जे में ले लिया। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Tuesday, September 1
