Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में 2.66 लाख मतदाताओं का हुआ घर-घर जाकर सत्यापन- सुमित खिमटा
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में 2.66 लाख मतदाताओं का हुआ घर-घर जाकर सत्यापन- सुमित खिमटा

    By Himachal VartaAugust 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, रेणुका जी, पांवटा साहिब और शिलाई में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का घर-घर जाकर सत्यापन कार्यक्रम चलाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 21 जुलाई से प्रारम्भ हुआ और 21 अगस्त 2023 तक चलाया जायेगा। उन्होंने सत्यापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को सहयोग करने की अपील की है।जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फोटायुक्त मतदाता सूची सत्यापन कार्यक्रम के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उन्होंने बताया कि जिला के सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 21 अगस्त तक मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रवृष्टियों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करवा लें। उन्होंने कहा कि सत्यापन हेतु ऑनलाईन पोर्टल को निरंतर अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सत्यापन कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर जांच करने एवं सत्यापन कार्य को पूर्ण करने सम्बन्धी प्रमाण पत्र भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से सत्यापन कार्यक्रम का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिरमौर जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 3,97,714 है जबकि 10 अगस्त तक 2655 छूटे हुये योग्य मतदाता तथा आगामी वर्ष 2024 हेतु 4858 भावी मतदाताओं की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में 301 दोहरे रूप से पंजीकृत, 2045 मृत तथा 1753 स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की जा चुकी है व फोटो मतदाता सूची में 259 मदाताओं की खराब व धुंधली फोटो को अद्यतन रंगी फोटो से परिवर्तित करने हेतु पहंचान की जा चुकी है।
    सुमित खिमटा ने बताया कि जिला के कुल 3,97,714 मतदताओं में से अब तक कुल 2,66,668 मतदाताओं का सत्यान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पच्छाद में 76,814 मतदाताओं मंे से 60,498, नाहन में 85,277 में से 58,785, रेणुका जी में 74,282 में से 49,285 पांवटा साहिब में 85,191 में से 43,443 तथा शिलाई में 76,150 मंे से 54,657 मतदाताओं का सत्यान किया जा चुका है।
    तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए निर्वाचन विभाग सत्यापन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर नायब तहसीलदार निर्वाचन नारायण सिंह के अलावा इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार तथा कै. सलीम अहमद और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि राजेन्द्र ठाकुर तथा निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.