Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»डीसी ने 32 मील में भू-स्खलन प्रभावित सड़क का किया निरीक्षण विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
    कांगड़ा

    डीसी ने 32 मील में भू-स्खलन प्रभावित सड़क का किया निरीक्षण विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

    By Himachal VartaAugust 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )       उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधीश ने यहां पर स्पॉट का निरीक्षण कर वाहन चालकों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को 32 मील के पास सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में लगे कर्मचारियों से बात कर उनको आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

    उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास निरंतर भू-स्खलन होने के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का काम प्रगति में होने की वजह से भी समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएच का काम, भारी बारिश और भू-स्खलन के चलते यात्रियों और वाहनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि मार्ग को खोलने के लिए उपयुक्त संख्या में आवश्यक मशीनरी को उपयोग में लाया जाए, जिससे कार्य की गति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि मार्ग बहाली के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता एनएचएआई को मुहैया करवाई जाएगी।
    डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मॉनसून के दौरान जिले में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी की मशीनरी मैपिंग की गई है। उन्होंने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह के संकट से निपटने की पूरी तैयारी प्रशासन ने की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के दिनों में अनावश्यक यात्राएं न करें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.