नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को यहां बताया कि सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उप-मण्डल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल में गत बुधवार रात्रि बादल फटने के कारण मलवे में दबने से एक ही परिवार के सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले कल 63 वर्षीय कुलदीप सिंह व उनकी 8 वर्षीय पोती दीपिका के शवों को बचाव दलों द्वारा निकाला गया जबकि आज शुक्रवार को कुलदीप सिंह की पत्नी जीतो देवी तथा विनोद कुमार की पत्नी रजनी व पुत्र नितेश के शवों को भी कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है।
सुमित खिमटा ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा 1.50 लाख रुपये की राशि बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है और एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के नेतृत्व में राहत एवं पुनवार्स कार्य अभी भी जारी है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
