Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विक्रमादित्य सिंह करेंगे नाहन चौगान में ध्वजारोहण-डीसी
    सिरमौर

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विक्रमादित्य सिंह करेंगे नाहन चौगान में ध्वजारोहण-डीसी

    By Himachal VartaAugust 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन    ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ( रंजना शर्मा)   लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह इस मौके पर नाहन चौगान मैदान में आगामी 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त सुमित खिमटा ने उनके कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
    सुमित खिमटा ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 10.40 बजे यशवंत चौक नाहन में हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह 10.50 बजे शहीद स्मारक नाहन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि 10.55 बजे प्रातः नाहन चौगान में पहुंचेगे जहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर सर्वप्रथम 11 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। फिर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्च पास्ट के बाद वह जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। अंत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पुरस्कार वितरण के साथ समारोह सम्पन्न होगा।
    उपायुक्त ने सभी विभागों से समारोह में उनको सौंपे गए दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को अपना सौ फीसदी योगदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समारोह के अंत में मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करंेगे। वह मार्च पास्ट के कंटीन्जेटस् तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले शिक्षण व अन्य संस्थानों को भी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
    लोक निर्माण मंत्री के साथ इस अवसर पर विधायकगण, अधिकारीगण व अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे जो समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समारोह में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा।
    सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, एसडीएम रजनेश कुमार सहित समस्त विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.