काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें, शाहपुर के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ा के रहने वाले विजय कुमार बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इन दिनों वे मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका निधन हो गया।
आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने वीर जवान को नम आंखों से विदाई दी। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने वीर जवान विजय कुमार की अंत्येष्टि में शामिल होकर परिवार के लोगों से अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका ढांढस बांधा। उपायुक्त ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर जवानों के हम सदैव ऋणी रहेंगे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
