Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»किन्नौर जिला का हर प्रकार की आधुनिक व मूलभूत सुविधाओं से विकास सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदम – जगत सिंह नेगी।
    किन्नोर

    किन्नौर जिला का हर प्रकार की आधुनिक व मूलभूत सुविधाओं से विकास सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदम – जगत सिंह नेगी।

    By Himachal VartaAugust 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    किन्नौर   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    जिला की नमज्ञा, डूबलिंग व पूह पंचायत का किया दौरा। नमज्ञा में 98 लाख 46 हजार रुपए की राशि से निर्मित संयुक्त भवन का लोकार्पण किया। पूह में 34 लाख 34 हजार रुपए की राशि से निर्मित गुरुकुल आवास योजना का लोकार्पण किया। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुऐ मकानों के मालिकों को प्रदान किए जाएंगे एक लाख 36 हजार रुपए।राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान जिला के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत नमज्ञा का दौरा करते हुए आम जनता की सुविधा के लिए 98 लाख 46 हजार रुपए की राशि से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय, पशु औषधालय व पुलिस चौकी के लिए संयुक्त भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि जिला किन्नौर का हर प्रकार की आधुनिक व मूलभूत सुविधाओं से विकास सुनिश्चित करने के लिए वह कृतसंकल्पित हैं तथा दिन-रात प्रयासरत है।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि जिला किन्नौर में हुई भारी बारिश तथा बाढ़ से अवरुद्ध हुए संपर्क मार्गों को शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने जिला के बागवानों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनकी सेब की फसल को मंडी तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने नमज्ञा में गाड़ियों की पार्किंग की समस्या का भी शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके अतरिक्त उन्होंने कहा की जिन लोगों के मकान, बाढ़ तथा बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें एक लाख 36 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।इसके उपरांत बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला की ग्राम पंचायत डूबलिंग का दौरा किया तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने डूबलिंग पंचायत की सड़क को शीघ्र पक्का करने का भी आश्वासन दिया। जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के तहत राजस्व मंत्री ने इसके उपरांत पूह ग्राम पंचायत का दौरा किया तथा 34 लाख 34 हजार रुपए की राशि से निर्मित गुरुकुल आवास योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा की इस योजना से जिला के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासित जीवन जीने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा की जिला के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पूर्व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का नमज्ञा, डूबलिंग व पूह पंचायत पहुंचने पर ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान व ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, किंफेड अध्यक्ष चंद्रगोपाल नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य सूर्य बोरिस, केसर नेगी, पीतांबर नेगी व पूर्ण चंद, नमज्ञा के प्रधान कुलदीप नेगी, डूबलिंग के उपप्रधान लक्ष्मी व पूह के प्रधान राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.