सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में हो रही भारी बरसात के चलते के जगह-जगह भारी भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इससे जिला सोलन का कुनिहार क्षेत्र भी अछूता नहीं है। यहां रविवार सुबह भारी बरसात के चलते कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर गंभरपुल में भारी भूस्खलन की चपेट में 3 मंजिला मकान आ गया। गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई भी नही था क्योंकि भूस्खलन होने से कुछ समय पहले मकान मालिक शशिपाल गांव बनोह अपने परिजनों के साथ किसी जरूरी काम से चले गए थे व उनके जाने के करीब आधे के घंटे पश्चात मकान के साथ लगती पहाड़ी दरकने लगी व देखते ही देखते पहाड़ी से भारी मलबा मकान के ऊपर जा गिरा। अगर दुकान खुली होती तो जानी नुक्सान भी हो सकता था क्योंकि दुकान के बाहर अक्सर लोग बैठे रहते थे व कुछ गाड़ियां भी खड़ी रहती थीं लेकिन भूस्खलन होने के दौरान दुकान के बाहर कोई नहीं था। भूस्खलन के चलते लाखों रुपए का नुक्सान होने की बात कही जा रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
