Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन के कंडईवाला में बारिश ने मचाई तबाही, डीसी ने भारी वर्षा के बीच राहत व बचाव के लिये तुरंत से तैनात किये अधिकारी
    सिरमौर

    नाहन के कंडईवाला में बारिश ने मचाई तबाही, डीसी ने भारी वर्षा के बीच राहत व बचाव के लिये तुरंत से तैनात किये अधिकारी

    By Himachal VartaAugust 13, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     रविवार को नाहन तथा आस-पास के क्षेत्रों में लगातार भारी बरसात हो रही है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडईवाला में बाढ़ से भारी नुकसान की रिपोर्ट है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार लगभग 30 से 40 बीघा जमीन बह गई है। एक गौशाला सहित तीन पशुओं के भी बहने की खबर है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली तथा एक दुकान जलमग्न होने की सूचना है।  घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सुमित खिमटा ने एसडीएम रजनेश कुमार, पुलिस, होम गार्ड, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव के कार्य में लगा दिया है। इसके अलावा अन्य संबंधित विभाग में काम में जुटे हैं और लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। तीन जे.सी.वी. को मौके पर तैनात किया गया है
    वर्षा और बाढ़ में कडंईवाला के समीप कुछ स्कूली बच्चे भी फंस गए जो टूर्नामेंट  खेलने के लिये जा रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि इन सभी बच्चों को स्थानीय निवासी जयप्रकाश के घर में सुरक्षित स्थान पर ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है और अभिभावकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।  डीसी ने जारी की एडवाइजरी
    उधर, भारी वर्षा के चलते उपायुक्त ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने की भी सलाह दी है। पहाड़ों के आस-पास भी नहीं जाने को कहा है। अत्यधिक वर्षा के कारण भूःस्खलन हो रहे हैं और जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने अपने वाहनों को पहाड़ी की ओर पार्क न करने को कहा है और साथ ही रात्रि के समय यात्रा न करने की भी अपील की है। उन्होंने किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में 1077 पर कॉल कर सूचित करने को कहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.