Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»मंडी जिले में 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, जिला प्रशासन ने लगातार जारी बारिश के चलते लिया निर्णय
    मंडी

    मंडी जिले में 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, जिला प्रशासन ने लगातार जारी बारिश के चलते लिया निर्णय

    By Himachal VartaAugust 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    मंडी जिले के सभी शिक्षण संस्थान 14 अगस्त सोमवार को बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिले में लगातार जारी बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 14 अगस्त को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी। अरिंदम चौधरी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है ।
    आदेश में कहा गया है कि जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है, जिसके कारण नेशनल हाइवे समेत 247 रोड़ अवरुद्ध हो गए हैं। अनेक जगहों पर बीच बीच में भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में

    विद्यार्थियों और स्टाफ का शिक्षण संस्थानों के लिए आना सुरक्षा की दृष्टि से खतरे से भरा है। वहीं अगले 24 घंटे भी भारी बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश रखा गया है। वहीं,उपायुक्त ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है।
    उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.