नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह अगले दो दिन सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह 14 अगस्त को दोपहर एक बजे पांवटा साहिब में उपमण्डलाधिकारियों के साथ बैठक करके पांवटा विधानसभा क्षेत्र में अप्रत्याशित बरसात व बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। लोक निर्माण मंत्री इसके उपरांत 3 बजे सिरमौरी ताल व मालगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां हाल ही की बाढ़ में भारी तबाही हुई है। वह आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे। सायं 4.30 बजे वह राजबन में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उनका रात्रि ठहराव नाहन में होगा। विक्रमादित्य सिंह 15 अगस्त को नाहन चौगान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
