सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल 15 अगस्त, 2023 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
डाॅ. शांडिल सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई त्रासदी के दृष्टिगत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
